होम › Chhattisgarh › पूर्व से परिवर्तित भूमि के मद परिवर्तन की ऑनलाइन सुविधा सोमवार से शुरू होगी
Chhattisgarh

पूर्व से परिवर्तित भूमि के मद परिवर्तन की ऑनलाइन सुविधा सोमवार से शुरू होगी

WhatsApp Facebook
पूर्व से परिवर्तित भूमि के मद परिवर्तन की ऑनलाइन सुविधा सोमवार से शुरू होगी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए राजस्व पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से लाइव किया जाएगा। इसके बाद नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

 

राजस्व विभाग की नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित कराने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इससे आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और सरल बनाने में मदद मिलेगी।

 

ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी जारी रहेगी। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में ऑफलाइन आवेदन बंद नहीं किए गए हैं। इसलिए ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह शुरू होने तक नागरिक पहले की तरह संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

 

इस संबंध में रायपुर के एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रकरणों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही ऑनलाइन सुविधा लागू होने तक पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निर्देश के अनुसार, ऑनलाइन मॉड्यूल के लाइव होने तक संबंधित प्रक्रिया के तहत ऑफलाइन आवेदन ecourt के अंतर्गत न्यायालय द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

The post पूर्व से परिवर्तित भूमि के मद परिवर्तन की ऑनलाइन सुविधा सोमवार से शुरू होगी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)