होम › Technology › पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण के चलते थे भर्ती
Technology

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण के चलते थे भर्ती

WhatsApp Facebook
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण के चलते थे भर्ती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42604-lalkrushna-adwani पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण के चलते थे भर्ती

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार (19 अक्टूबर) को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुताबिक, अब उनकी तबीयत में सुधार है।

ICU में चला इलाज

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आडवाणी का इलाज ICU में किया गया। न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका उपचार हुआ। उन्हें शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जसोला विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मई में भी बिगड़ी थी तबीयत

आडवाणी को इससे पहले मई 2026 में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उम्र बढ़ने के साथ उनकी सेहत को लेकर समय-समय पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

भाजपा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका

लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के प्रमुख नेताओं में रहे हैं। उन्होंने तीन बार पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वे 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक देश के उपप्रधानमंत्री रहे। भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)