होम › Technology › नेपाल में फिर डोली धरती: कई जिलों में महसूस हुए झटके, इतनी मापी गई तीव्रता
Technology

नेपाल में फिर डोली धरती: कई जिलों में महसूस हुए झटके, इतनी मापी गई तीव्रता

WhatsApp Facebook
नेपाल में फिर डोली धरती: कई जिलों में महसूस हुए झटके, इतनी मापी गई तीव्रता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35304-earthquake नेपाल में फिर डोली धरती: कई जिलों में महसूस हुए झटके, इतनी मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली: नेपाल के पश्चिमी हिस्से में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप के झटके बजुरा समेत आसपास के कई जिलों में महसूस हुए। फिलहाल किसी इलाके से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

रात 9:37 बजे कांपी धरती

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप बुधवार रात स्थानीय समयानुसार 9:37 बजे आया। इसका केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत के बजुरा जिले की बुधीगंगा नगरपालिका-10 में जमीन के अंदर था। यह जगह राजधानी काठमांडू से करीब 750 किलोमीटर पश्चिम में है।

चार जिलों में महसूस हुए झटके

भूकंप का असर बजुरा के अलावा पड़ोसी बाजहांग, कालिकोट और अछाम जिलों में भी महसूस किया गया। अचानक धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील नेपाल

हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण नेपाल भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील देश है। यहां सालभर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। देश का बड़ा हिस्सा भूकंपीय क्षेत्र IV और V में आता है, इसलिए यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)