होम Chhattisgarh नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की
Chhattisgarh

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

WhatsApp Facebook
नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और प्रदेश के सभी परिवारों की खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नुआखाई छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। नई फसल के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्न के सम्मान और किसानों के अथक परिश्रम के प्रति आदर की भावना को प्रकट करता है।

 

उन्होंने कहा कि खेतों में तैयार होने वाली नई फसल केवल किसानों की मेहनत का प्रतिफल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की कृपा और कृषि प्रधान संस्कृति की समृद्धि का भी प्रतीक है। नुआखाई के माध्यम से समाज में अन्न के महत्व और अन्नदाता के योगदान के प्रति सम्मान का भाव मजबूत होता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में खेती-किसानी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश के अनेक पर्व और लोक परंपराएं कृषि चक्र, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ी हुई हैं।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नुआखाई अपनी मिट्टी, जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व परिवार और समाज में आत्मीयता, एकजुटता तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करता है। नई फसल की खुशियां जब परिवार और समाज मिलकर साझा करते हैं, तो लोकसंस्कृति और अधिक जीवंत एवं समृद्ध होती है।

 

नुआखाई पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कामना की कि प्रकृति की कृपा छत्तीसगढ़ पर सदैव बनी रहे। किसानों के खेत हरे-भरे रहें और फसलें लहलहाती रहें। प्रदेश में अन्न के भंडार भरें और अन्नदाताओं के घर-आंगन में समृद्धि आए।

 

उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव निरंतर मजबूत होता रहे।

The post नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)