होम Chhattisgarh नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ
Chhattisgarh

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

WhatsApp Facebook
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

शुभारंभ समारोह के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। यह प्रकाशन छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया, उपलब्धियों, नवाचारों और चुनावी व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करता है।

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्थानीय स्वशासी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर सुधार और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता है।

 

इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने देशभर से सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्तों, वरिष्ठ अधिकारियों और निर्वाचन विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्यों के साथ स्थानीय निकाय निर्वाचन को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने, निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासन और निर्वाचन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर विचार रखे।

 

सम्मेलन में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से जुड़े समसामयिक विषयों पर व्यापक चर्चा की जा रही है। डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग, निर्वाचन प्रबंधन में नवाचार, पारदर्शिता तथा स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रियाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के उपायों पर विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

 

समारोह में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति के अध्यक्ष विजय देव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं स्थायी समिति के संयोजक सुधांशु पांडे ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

दो दिवसीय यह सम्मेलन स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने, निर्वाचन व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक के समावेश तथा विभिन्न राज्यों के अनुभवों और नवाचारों को साझा करने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

 

सम्मेलन के दूसरे दिन 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से कैपिटल सिटी, नया रायपुर के निर्माण और विकास पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम के बाद सम्मेलन में शामिल अतिथियों को नवा रायपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा, छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भ्रमण भी शामिल है।

The post नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)