देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल
रायपुर। देश के कई हिस्सों में 25 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधनी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई जिलों में एक बार फिर से तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को जनकपुरी में सबसे अधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा छतरपुर, पीतमपुरा और सफदरजंग में भी भारी बारिश हुई। बारिश के चलते कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में अगले सात दिन सक्रिय रहेगा मानसून आपको बता दें कि आने वाले सात दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और नदी नालों में तेज बहाव हो सकता है।
राजधानी रायपुर समेत दुर्ग बिलासपुर कवर्धा बेमेतरा धमतरी जगदलपुर कोंडागांव कांकेर सूरजपुर बिश्रामपुर पेंड्रा गौरेला मरवाही बलौदा बाजार जैसे स्थानों में माध्यम बारिश होने की संभावना है।
The post देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


