होम Technology थप्पड़ नहीं, गोली मार देनी चाहिए… जमुई कोर्ट में आरोपी हरेराम यादव को वकील ने मारा थप्पड़, Video Viral
Technology

थप्पड़ नहीं, गोली मार देनी चाहिए… जमुई कोर्ट में आरोपी हरेराम यादव को वकील ने मारा थप्पड़, Video Viral

WhatsApp Facebook
थप्पड़ नहीं, गोली मार देनी चाहिए… जमुई कोर्ट में आरोपी हरेराम यादव को वकील ने मारा थप्पड़, Video Viral

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40006-ss थप्पड़ नहीं, गोली मार देनी चाहिए... जमुई कोर्ट में आरोपी हरेराम यादव को वकील ने मारा थप्पड़, Video Viral

पटना: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के आरोपी हरेराम यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद जब पुलिस उसे कोर्ट परिसर से बाहर ले जा रही थी, तभी अधिवक्ता आकाश पांडे ने उसे थप्पड़ मार दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सामने आया है।

पुलिस के सामने वकील ने जड़ा थप्पड़

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हरेराम यादव पुलिसकर्मियों के साथ कोर्ट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान आकाश पांडे उसके पास पहुंचे और अचानक उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के वक्त वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी।

वकील बोले- आक्रोश में मारा थप्पड़

अधिवक्ता आकाश पांडे ने घटना की बात स्वीकार करते हुए कहा, ‘उसने जैसा कृत्य किया है, उसके लिए तो थप्पड़ क्या, उसे गोली मार देनी चाहिए। उसकी वजह से आज पूरी जमुई शर्मिंदा है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं एडवोकेट से पहले एक इंसान हूं और मेरे अंदर भी मानवीय संवेदनाएं हैं। अब इसके लिए कानून हमें जो सजा देगा, वह हमें मंजूर है, लेकिन एक बेटी के साथ ऐसा होगा तो हम लोग यह बातें नहीं सह पाएंगे।’

19 सितंबर को सामने आया था मामला

19 सितंबर को जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)