होम Chhattisgarh तीन निगम, मंडल और प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया राज्य मंत्री का दर्जा 
Chhattisgarh

तीन निगम, मंडल और प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया राज्य मंत्री का दर्जा 

WhatsApp Facebook
तीन निगम, मंडल और प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया राज्य मंत्री का दर्जा 

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन निगम, मंडल और प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इसे लेकर 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

 

आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को भी राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासकीय विभाग या आयोग की होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जारी सूची से किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल की स्थिति निर्धारित नहीं होती है। यह आदेश जारी होने की तारीख यानी 2 सितंबर 2026 से प्रभावशील हो गया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत के डिजिटल हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।

The post तीन निगम, मंडल और प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया राज्य मंत्री का दर्जा  appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)