होम Chhattisgarh जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में पहुंचे ओपी चौधरी, की पूजा-अर्चना
Chhattisgarh

जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में पहुंचे ओपी चौधरी, की पूजा-अर्चना

WhatsApp Facebook
जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में पहुंचे ओपी चौधरी, की पूजा-अर्चना

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

IMG-20260904-WA0033-155x300 जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में पहुंचे ओपी चौधरी, की पूजा-अर्चना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्थित श्याम मंदिर और गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही उनकी कामना है।

 

इसके बाद ओपी चौधरी रायगढ़ के बड़े रामपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

 

जन्माष्टमी के अवसर पर रायगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और भक्ति देखने को मिली। मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजते रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन और उनके संदेश से समाज को सदैव सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

 

The post जन्माष्टमी पर रायगढ़ के मंदिरों में पहुंचे ओपी चौधरी, की पूजा-अर्चना appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)