होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चक्रधर चैंपियंस की जीत, युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चक्रधर चैंपियंस की जीत, युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चक्रधर चैंपियंस की जीत, युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में मुकाबलों का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। लीग के दूसरे दिन चक्रधर चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में युवराज वाल्मीकि ने हैट्रिक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चक्रधर चैंपियंस ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव भी मुकाबला देखने हॉकी स्टेडियम पहुंचे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मैच की शुरुआत से ही चक्रधर चैंपियंस ने आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी एस.वी. सुनील के सटीक पास पर युवराज वाल्मीकि ने रिबाउंड से गोल कर टीम का खाता खोला। इसके ठीक एक मिनट बाद अर्जुन यादव ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के डिफेंडर से गेंद छीनकर गोलपोस्ट के सामने पास दिया। कार्तिक यादव ने शानदार डाइव लगाते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया और चक्रधर चैंपियंस की बढ़त 2-0 कर दी।

दूसरे क्वार्टर में चक्रधर चैंपियंस ने एक और गोल दागकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पेनल्टी कॉर्नर पर बने खास संयोजन में गेंद पहले एस.वी. सुनील और फिर युवराज वाल्मीकि तक पहुंची। वाल्मीकि ने सटीक निशाना लगाकर टीम के लिए तीसरा गोल किया। हालांकि, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने भी वापसी की कोशिश की। शाहरुख ने रिबाउंड पर गोल कर स्कोर का अंतर कम किया। इसके बाद कार्तिक यादव के खिलाफ गोलकीपर आदित्य कुमार नेताम के टैकल प्रयास के चलते चक्रधर चैंपियंस को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे युवराज वाल्मीकि ने गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया।

तीसरे क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने जोरदार वापसी की। शाहरुख ने फील्ड गोल किया, जबकि शमशेर ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। लगातार दो गोल की बदौलत संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने स्कोर 4-3 तक पहुंचा दिया और चक्रधर चैंपियंस पर दबाव बढ़ा दिया।

चौथे क्वार्टर में चक्रधर चैंपियंस ने फिर से आक्रामक रुख अपनाया। मनीष ने सर्कल के अंदर शानदार डिफ्लेक्शन के जरिए गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर से मिले मौके पर एस.वी. सुनील की टीम ने एक और हमला किया। रिबाउंड पर युवराज वाल्मीकि ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर अपनी हैट्रिक पूरी की। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की ओर से शमशेर ने फील्ड गोल किया, लेकिन तब तक मुकाबला चक्रधर चैंपियंस की पकड़ में आ चुका था। अंतिम स्कोर 6-4 रहा।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए युवराज वाल्मीकि को प्लेयर ऑफ द मैच और शाहरुख को स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया।

# मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक अन्य मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ। शुरुआती दो क्वार्टर में प्रदीप मोर की अगुवाई वाली मैनपाट टाइटन्स ने दबदबा बनाए रखा और हाफ टाइम तक दो गोल की बढ़त हासिल कर ली।

दूसरी ओर, चिंगलेनसाना सिंह की बैलाडीला बुल्स ने आखिरी दो क्वार्टर में शानदार वापसी की। जसकरण सिंह और राहुल यादव के गोल ने टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। मैच के अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रहलाद को स्ट्राइकर ऑफ द मैच और करण धानुक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों के बीच टीमों के बीच अंक तालिका में आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। चक्रधर चैंपियंस की जीत और मैनपाट टाइटन्स-बैलाडीला बुल्स के ड्रॉ ने लीग के रोमांच को और बढ़ा दिया है।

The post छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में चक्रधर चैंपियंस की जीत, युवराज वाल्मीकि की हैट्रिक appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)