होम Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में 20 साल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का बनेगा मास्टर प्लान
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 20 साल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का बनेगा मास्टर प्लान

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ में 20 साल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का बनेगा मास्टर प्लान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत दीर्घकालिक समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी। भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत, एकीकृत और आधुनिक अधोसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोक निर्माण विभाग को इस मिशन का नोडल विभाग बनाया गया है।

 

बैठक में प्रदेश की सड़क, ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार, फाइबर नेटवर्क और अन्य प्रमुख अधोसंरचना के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश के रोड नेटवर्क के लिए आगामी 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि 20 वर्षीय रोड मास्टर प्लान में मौजूदा अधोसंरचना की स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं, कनेक्टिविटी की जरूरतों और संभावित विकास क्षेत्रों का व्यापक आकलन किया जाए। इसके आधार पर परियोजनाओं की प्राथमिकता तय कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करने की कार्ययोजना तैयार की जाए।

 

उन्होंने कहा कि केवल सड़क कनेक्टिविटी तक सीमित न रहते हुए ऊर्जा, जल, सिंचाई, संचार और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत सभी प्रमुख अधोसंरचना घटकों को एकीकृत दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों का आकलन कर यह तय किया जाए कि आने वाले वर्षों में किस प्रकार की अधोसंरचना किन क्षेत्रों में विकसित की जानी है।

 

इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब की संभावनाएं तलाशी जाएंगी

 

छत्तीसगढ़ में इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने सड़क और रेल समेत विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए आवश्यक परियोजनाओं की पहचान करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी अधोसंरचना परियोजनाओं का अध्ययन करने को कहा। साथ ही, इन परियोजनाओं के लिए नए फंडिंग मैकेनिज्म की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में निजी और सार्वजनिक निवेश समेत विभिन्न वित्तीय विकल्पों का परीक्षण कर परियोजनाओं के लिए उपयुक्त वित्तीय व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।

 

20 साल के मास्टर प्लान के साथ बनेगा हर साल का एक्शन प्लान

 

मुख्य सचिव ने 20 वर्षीय मास्टर प्लान के साथ वार्षिक एक्शन प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। वार्षिक कार्ययोजना में प्रत्येक वर्ष प्रस्तावित कार्यों, उनकी प्राथमिकता, आवश्यक संसाधनों और निर्धारित समय-सीमा को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाएगा।

 

उन्होंने परियोजनाओं की बेहतर प्लानिंग और मैपिंग के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में विकसित की जा रही आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

 

इसका उद्देश्य अन्य राज्यों में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर उन्हें छत्तीसगढ़ की जरूरतों के अनुरूप लागू करना है। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मिशन के कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The post छत्तीसगढ़ में 20 साल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का बनेगा मास्टर प्लान appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)