होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के प्रशासनिक आधार पर तबादले किए हैं। इस संबंध में 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया। आदेश में अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

 

# उज्ज्वल पोरवाल को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी

 

आदेश के अनुसार उज्ज्वल पोरवाल (राज्य प्रशासनिक सेवा-2014) को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर में महाप्रबंधक (प्रशासन) तथा छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) के अतिरिक्त प्रभार से स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है।

 

वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता (राज्य प्रशासनिक सेवा-2014), जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर कार्यरत थे, को उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग, मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

# विनय अग्रवाल को नारायणपुर जिला पंचायत CEO बनाया

 

विनय कुमार अग्रवाल (राज्य प्रशासनिक सेवा-2015) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा (अंबिकापुर) से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

डॉ. ऋतु वर्मा (राज्य प्रशासनिक सेवा-2015) को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) के पद पर यथावत रखते हुए परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

# हेमंत मत्स्यपाल को मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का महाप्रबंधक बनाया

 

हेमंत कुमार मत्स्यपाल (राज्य प्रशासनिक सेवा-2016), जो छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (नान) नवा रायपुर में सहायक महाप्रबंधक के पद पर थे, को महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

इसी तरह नयनतारा सिंह तोमर (राज्य प्रशासनिक सेवा-2014) को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, सूरजपुर बनाया गया है।

 

वहीं मनीष मिश्रा (राज्य प्रशासनिक सेवा-2015), जो अपर कलेक्टर रायपुर के पद पर पदस्थ थे, को उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

# 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा

 

शासन के आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आदेश जारी होने के 10 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी पालन प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराएं।

 

एक नजर में नई पदस्थापनाएं:

 

|    अधिकारी         |                नई जिम्मेदारी |

 

| उज्ज्वल पोरवाल    | CEO, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी |

| अभिषेक कुमार गुप्ता | उप सचिव, पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग |

| विनय कुमार अग्रवाल | CEO, जिला पंचायत नारायणपुर |

| डॉ. ऋतु वर्मा | उप सचिव, GAD एवं अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, CGPSC |

| हेमंत कुमार मत्स्यपाल | महाप्रबंधक (प्रशासन), मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन |

| नयनतारा सिंह तोमर | अपर कलेक्टर, सूरजपुर |

| मनीष मिश्रा | उप सचिव, मंत्रालय |

 

 

 

The post छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)