होम › Chhattisgarh › खेत में मिली नवजात की मदद को आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल
Chhattisgarh

खेत में मिली नवजात की मदद को आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp Facebook
खेत में मिली नवजात की मदद को आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली नवजात बच्ची की खबर सामने आने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली और उसके समुचित इलाज के साथ सुरक्षित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर चर्चा कर नवजात बच्ची के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्ची के उपचार और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नवजात को लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखते हुए जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

मंत्री ने कहा कि इतनी छोटी बच्ची का असहाय अवस्था में मिलना बेहद पीड़ादायक है। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण बच्ची का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा है। उसे बेहतर उपचार के साथ सुरक्षित वातावरण और भविष्य के लिए आवश्यक संरक्षण भी मिलना चाहिए।

 

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्ची के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्ची के आगे के संरक्षण और पालन-पोषण से संबंधित प्रक्रिया में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा।

 

जानकारी के अनुसार, दरिमा क्षेत्र में खेत के पास नवजात बच्ची असहाय अवस्था में मिली थी। ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां फिलहाल बच्ची को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बच्ची के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

राजेश अग्रवाल ने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नन्ही बच्ची जल्द स्वस्थ हो और उसके जीवन में खुशियों की नई सुबह आए। बच्ची को उपचार के साथ सुरक्षा, संरक्षण और आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

The post खेत में मिली नवजात की मदद को आगे आए मंत्री राजेश अग्रवाल appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)