होम Technology कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को नई पहचान मिली
Technology

कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को नई पहचान मिली

WhatsApp Facebook
कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को नई पहचान मिली

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 24 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कड़ी में कांकेर के ऐतिहासिक कांकेर पैलेस में टूरिज्म बोर्ड की टीम और राज्यभर से आए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स (इंफ्लुएंसर्स) ने युवराज जयप्रताप से मुलाकात कर हेरिटेज टूरिज्म के विकास पर विस्तृत चर्चा की।

 

इस बैठक में कांकेर और बस्तर अंचल के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की रणनीति तैयार की गई। युवराज जयप्रताप ने कांकेर रियासत के गौरवशाली इतिहास, राजमहल की स्थापत्य कला और स्थानीय संस्कृति की विशेषताओं को साझा करते हुए कहा कि विरासत स्थलों का संरक्षण और प्रभावी प्रचार-प्रसार पर्यटन विकास की आधारशिला है।

 

बैठक के दौरान यह भी चर्चा हुई कि प्राकृतिक, धार्मिक, साहसिक और हेरिटेज टूरिज्म को एकीकृत रूप से विकसित कर कांकेर को बहुआयामी पर्यटन गंतव्य बनाया जा सकता है। विशेष रूप से ऐसे पर्यटन स्थलों पर फोकस किया गया, जो अब तक कम चर्चित रहे हैं, लेकिन उनमें अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

 

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने सुझाव दिया कि वीडियो, फोटोग्राफी और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, जनजातीय जीवन, पारंपरिक कला और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय समुदायों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

 

इस अवसर पर हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इंफ्लुएंसर्स ने विश्वास जताया कि उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कांकेर और बस्तर की पहचान देश-विदेश तक पहुंचेगी।

 

युवराज जयप्रताप ने टूरिज्म बोर्ड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने का यह प्रयास आने वाले समय में सार्थक परिणाम देगा।

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा बस्तर पर्यटन परिचय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिलों के डिजिटल क्रिएटर्स भाग ले रहे हैं। इस पहल के माध्यम से बस्तर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी आएगी।

The post कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को नई पहचान मिली appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)