-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मंत्री ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन और नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मई, जून और जुलाई 2026 की तिमाही में विभाग ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्तर पर ई-ऑफिस संचालन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जुलाई 2026 में भी विभाग ने पहला स्थान हासिल कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लगातार कायम रखा।
विभाग के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि विभाग में डिजिटल कार्यप्रणाली, समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग को दर्शाती है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम भावना, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग और नस्तियों के समयबद्ध निराकरण का परिणाम है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी ऊर्जा, समन्वय और कार्यक्षमता के साथ आगे भी काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके।
ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में फाइलों और नस्तियों के डिजिटल संचालन को बढ़ावा मिल रहा है। इससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने के साथ कार्यों की निगरानी और जवाबदेही को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग का लगातार बेहतर प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में डिजिटल और समयबद्ध प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
The post -ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, मंत्री ने दी बधाई appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


