होम Chhattisgarh एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला
Chhattisgarh

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

WhatsApp Facebook
एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज के बाद से पूरे राज्य में एनालॉग पनीर की बिक्री बंद रहेगी। अच्छी बात यह है कि अब सरकार इसके लिए जल्द ही आधिकारिक आदेश भी जारी करने जा रही है।

 

राजधानी रायपुर में नकली और मिलावटी पनीर के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिली हैं। जुलाई 2025 में बीरगांव स्थित ‘काशी एग्रो फूड्स’ फैक्ट्री से करीब 2,500 किलो संदिग्ध/एनालॉग पनीर जब्त किया गया था। फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया था। वहीं, हाल ही में खाद्य विभाग ने रायपुर की एक अन्य पनीर फैक्ट्री से करीब 1,700 किलो पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। कुल मिलाकर पिछले एक साल के भीतर केवल रायपुर से ही लगभग 4,200 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर कार्रवाई की जा चुकी है। मुनाफे के चक्कर में बड़ा खेल

रायपुर के बीरगांव, टाटीबंध और सिलतरा जैसे इलाकों में लगभग 15 बड़ी आर्टिफिशियल पनीर फैक्ट्रियां चल रही थीं, जहां टनों के हिसाब से पाम ऑयल और मिल्क पाउडर की खेप मौजूद रहती थी। संचालक के अनुसार, 1 किलो एनालॉग पनीर तैयार करने में करीब 180 की लागत आती थी, जिसे बाजार में 200 से ₹250 प्रति किलो के हिसाब से ‘असली डेयरी उत्पाद’ बताकर खपा दिया जाता था। स्वास्थ्य मंत्री बोले- जनता की हेल्थ के साथ कोई खिलवाड़ नहीं

इस मामले पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रतिबंध लागू होते ही पूरे प्रदेश में खाद्य विभाग की टीमें एक्टिव रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)