होम › Chhattisgarh › आज मंगलवार को करें भगवान हनुमानजी को प्रसन्न, छोटी छोटी रुकावट होगी दूर
Chhattisgarh

आज मंगलवार को करें भगवान हनुमानजी को प्रसन्न, छोटी छोटी रुकावट होगी दूर

WhatsApp Facebook
आज मंगलवार को करें भगवान हनुमानजी को प्रसन्न, छोटी छोटी रुकावट होगी दूर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर घर में अचानक से फिजूलखर्ची बढ़ जाए, बनते हुए काम बिगड़ने लगे और परिवार के बीच छोटी-छोटी बात पर अनबन हो तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ये सभी घर में बुरी नजर होने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में घर का माहौल प्रभावित होने लगता है और तरक्की में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इन परेशानियों के लिए उपाय खोज रहे हैं, तो आइए जानतें हैं कुछ ऐसे मंगलवार के उपायों के बारे में जानते हैं जिन्हें आजमाने से घर से नेगेटिविटी और बुरी नजर दूर रहती है। साथ ही, बिगड़े काम बनने शुरू हो सकते हैं। इन उपायों को हर मंगलवार जरूर करना चाहिए।

 

स्वास्तिक है शुभ प्रतीक

IMG-20260818-WA0002-300x129 आज मंगलवार को करें भगवान हनुमानजी को प्रसन्न, छोटी छोटी रुकावट होगी दूर

मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरणों का सिंदूर लेकर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। साथ ही, बुरी नजर से बचाव होता है और आसपास के वातावरण में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

 

फ़िटकरी के अचूक उपाय

 

अगर परिवार में छोटी-छोटी बात पर तनाव या आपसी मनमुटाव बना रहता है, तो ऐसे में मंगलवार को फिटकरी का एक सरल उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे अपने मुख्य द्वार के पास कहीं छुपाकर रख दें। कहा जाता है कि फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेता है और उसे घर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है।

 

लोबान का धुआं

 

अपने घर से बुरी नजर और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए शाम के समय घर में लोबान का धुआं दिखाना अच्छा माना जाता है। पूरे घर में लोबान या गुगल का धुआं दिखाने से घर से बुरी नजर दूर हो सकती है। साथ ही, वास्तु दोष दूर करने के लिए भी इस उपाय को प्रभावशाली माना जाता है।

 

 

कर्ज मुक्ति के लिए गुड़ का उपाय

अगर आप लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो मंगलवार के दिन गुड़ और चने का दान सबसे उत्तम माना जाता है।

 

विधि: सवा किलो गुड़ और सवा किलो भुने हुए चने लेकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। इसके बाद इसका कुछ हिस्सा खुद ग्रहण करें और बाकी गरीबों में बांट दें। लगातार 11 मंगलवार ऐसा करने से कर्ज से राहत मिलने के मार्ग खुलते हैं।

 

 

हनुमान जी को गुड़-धनिया का भोग

मानसिक शांति और पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए मंगलवार की शाम (Tuesday Tips) को हनुमान जी को गुड़ और धनिया का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय न केवल आर्थिक स्थिति सुधारता है बल्कि घर के सदस्यों के बीच प्रेम भी बढ़ाता है।

The post आज मंगलवार को करें भगवान हनुमानजी को प्रसन्न, छोटी छोटी रुकावट होगी दूर appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)