होम › Technology › अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की जयशंकर से मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर? रुबियो बोले- समझौता अंतिम चरण के करीब
Technology

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की जयशंकर से मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर? रुबियो बोले- समझौता अंतिम चरण के करीब

WhatsApp Facebook
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की जयशंकर से मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर? रुबियो बोले- समझौता अंतिम चरण के करीब

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42736-jai-shankar अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की जयशंकर से मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लगेगी मुहर? रुबियो बोले- समझौता अंतिम चरण के करीब

मुंबई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। दो दिवसीय भारत दौरे पर आए रुबियो ने ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है और वेनेजुएला से तेल की उपलब्धता बढ़ने पर वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

वेनेजुएला के तेल पर भी चर्चा

रुबियो ने कहा कि भारत के पास वेनेजुएला में पहले से तेल रियायतें हैं। इससे उत्पादन बढ़ाने की संभावनाएं हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि प्रतिबंधों जैसी कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिन्हें दोनों देशों को मिलकर सुलझाना होगा।

भारत को बताया अहम रणनीतिक साझेदार

रुबियो ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वह अमेरिका का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। दोनों देश रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग करते हैं और भारत क्वाड का प्रमुख सदस्य है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय दौरे और बढ़ने चाहिए।

ट्रेड डील पर जल्द समझौते की उम्मीद

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कहा कि बातचीत अंतिम चरण के करीब है। कुछ मुद्दों को अंतिम रूप देना बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द अच्छी खबर आएगी और समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकेंगे।

यूक्रेन युद्ध पर भी बोले रुबियो

रुबियो ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति से जुड़े सवालों पर कहा कि अमेरिका जानबूझकर यूक्रेन को किसी चीज से वंचित नहीं कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने के आरोपों से निराश हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)