अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से यह आयोजन सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी चौक, सिविल लाइन के किनारे स्थित डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा स्थल के समक्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम के संस्कृति विभाग ने जोन क्रमांक 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रतिमा स्थल, उसके आसपास और कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा गया है।
नगर निगम द्वारा कार्यक्रम के लिए पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियों सहित अन्य सामान्य एवं आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासनिक स्तर पर सुनिश्चित की जाएंगी। अभियंता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और उनकी स्मृति को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
The post अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


