अब शिक्षा की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी जोशी के हाथों , जानिए कौन है जोशी जिनको मिली यह जिम्मेदारी
नई दिल्ली. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी को देश के अगले शिक्षा मंत्री बनाया गया है. इसके बाद हर किसी के मन में प्रहलाद जोशी आखिर हैं कौन…तो आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी बातें उनका राजनीतिक सफर कैसे रहा.
प्रह्लाद जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वे कई बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं और केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
कर्नाटक में हुआ जन्म
कर्नाटक के विजयपुर में 27 नवंबर 1962 को जन्मे प्रह्लाद साल 2004 से धारवाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जोशी के पिता वेंकटेश जोशी भारतीय रेलवे में कर्मचारी थे. वह एक मध्यमवर्गीय ब्रह्मण परिवार से आते हैं. उनकी तीन बेटियां हैं.
जोशी की पढ़ाई-लिखाई
प्रह्लाद जोशी की पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो शुरुआती शिक्षा रेलवे स्कूल और न्यू इंग्लिश स्कूल, हुबली में हुई. इसके बाद कर्नाटक यूनिवर्सिटी, धारवाड़ के केएस आर्ट्स कॉलेज से बीए किया. उन्होंने बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर
प्रह्लाद जोशी की राजनीतिक यात्रा लगभग तीन दशक लंबी रही है. वह युवावस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए और जमीनी स्तर पर संगठन के लिए काम किया. 1990 के दशक में हुबली ईदगाह मैदान पर तिरंगा फहराने के आंदोलन और ‘कश्मीर बचाओ’ अभियान के कारण उनकी पहचान बढ़ी.
भाजपा में अहम जिम्मेदारी
भाजपा संगठन में जिम्मेदारियों की बात करें, तो वह 1995 से 1998 तक भाजपा, धारवाड़ जिला अध्यक्ष रहे. इसके बाद 1998–2003 तक भाजपा, धारवाड़ जिला महासचिव और बाद में कर्नाटक भाजपा के महासचिव बने. इसके बाद 2013–2016/17 के दौरान कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया.
धारवाड़ से बने सांसद
प्रह्लाद जोशी साल 2004 में पहली बार धारवाड़ से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए. इसके बाद 2009, 2014, 2019 और 2024 में लगातार चुनाव जीतकर पांचवीं बार लोकसभा पहुंचे. साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार में वह संसदीय कार्य, कोयला और खनन मंत्री बनाए गए. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई.
The post अब शिक्षा की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी जोशी के हाथों , जानिए कौन है जोशी जिनको मिली यह जिम्मेदारी appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


