होम Chhattisgarh अंधेरे से उजाले की ओर 97 गांव, करोड़ों की परियोजना स्वीकृत
Chhattisgarh

अंधेरे से उजाले की ओर 97 गांव, करोड़ों की परियोजना स्वीकृत

WhatsApp Facebook
अंधेरे से उजाले की ओर 97 गांव, करोड़ों की परियोजना स्वीकृत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर दे रही है। इसी क्रम में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत विस्तार कार्य को मंजूरी दी गई है।

 

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस योजना पर लगभग 11.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के माध्यम से सूरजपुर जिले के दूरस्थ गांवों और बस्तियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी, जिससे हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

सरकारी जानकारी के अनुसार, विकासखंड भैयाथान के 36 गांवों के 109 मोहल्लों, विकासखंड ओड़गी के 32 गांवों के 68 मोहल्लों और विकासखंड सूरजपुर के 29 गांवों के 53 मोहल्लों में विद्युत विस्तार किया जाएगा। यह योजना खासतौर पर उन जनजातीय और ग्रामीण इलाकों के लिए अहम है, जहां अब तक पर्याप्त बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

 

बिजली पहुंचने से क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा, घरेलू कार्यों, पेयजल व्यवस्था, कृषि गतिविधियों और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह स्वीकृति भटगांव क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

The post अंधेरे से उजाले की ओर 97 गांव, करोड़ों की परियोजना स्वीकृत appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)