होम Chhattisgarh हाथी का आतंक, जंगल में मिली एक ग्रामीण की लाश
Chhattisgarh

हाथी का आतंक, जंगल में मिली एक ग्रामीण की लाश

WhatsApp Facebook
हाथी का आतंक, जंगल में मिली एक ग्रामीण की लाश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में हाथी के हमले से ग्रामीणों में डर का माहौल है. खबर है कि एक ग्रामीण को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया है.

यह घटना वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के ग्राम जजावल कि है, कहां एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई.

 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक किसी काम से जंगल की ओर गया था. इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है. घटना का पता तब चला, जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर से गुजर रहे थे. उन्होंने वहां ग्रामीण का शव देखा और तत्काल आसपास के लोगों के साथ वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई.

 

शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है. वन विभाग की टीम घटना की जांच के साथ इलाके में हाथी की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. सभी ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने के लिए मना किया गया है.

The post हाथी का आतंक, जंगल में मिली एक ग्रामीण की लाश appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)