होम › Technology › समन्वयक संघ ने सेवानिवृत्त बीईओ कौशल कुमार वर्मा को दी विदाई, भुपेश्वरी साहू का भी हुआ सम्मान
Technology

समन्वयक संघ ने सेवानिवृत्त बीईओ कौशल कुमार वर्मा को दी विदाई, भुपेश्वरी साहू का भी हुआ सम्मान

WhatsApp Facebook
समन्वयक संघ ने सेवानिवृत्त बीईओ कौशल कुमार वर्मा को दी विदाई, भुपेश्वरी साहू का भी हुआ सम्मान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41853-whatsapp-image-2026-10-10-at-53444-pm समन्वयक संघ ने सेवानिवृत्त बीईओ कौशल कुमार वर्मा को दी विदाई, भुपेश्वरी साहू का भी हुआ सम्मान

बागबाहरा। संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बागबाहरा की ओर से बीआरसीसी भवन में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा और पूर्व बीआरसीसी भुपेश्वरी साहू को भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए अनुभव साझा किए।

मां सरस्वती की पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और स्तुति गायन के साथ हुआ। इसके बाद सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा, पूर्व बीआरसीसी भुपेश्वरी साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान, नवपदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक मनोज चक्रधारी और पूर्व एबीईओ रामता प्रसाद मन्नाडे का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

वर्मा के मिलनसार व्यवहार को किया याद

समन्वयक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि कौशल कुमार वर्मा लंबे समय तक बागबाहरा में पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने पूरे शिक्षक समुदाय के साथ आत्मीय संबंध बनाए। उनका सादगीपूर्ण और मिलनसार व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा।

41855-whatsapp-image-2026-10-10-at-53515-pm समन्वयक संघ ने सेवानिवृत्त बीईओ कौशल कुमार वर्मा को दी विदाई, भुपेश्वरी साहू का भी हुआ सम्मान

भुपेश्वरी साहू के कार्यकाल की सराहना

संघ के ब्लॉक प्रवक्ता मनीष अवसरिया ने पूर्व विकासखंड स्रोत समन्वयक भुपेश्वरी साहू के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल छोटा होने के बावजूद प्रभावपूर्ण और परिणाम देने वाला रहा। विभिन्न प्रशिक्षणों, कार्ययोजनाओं और कार्यक्रमों में उनके नेतृत्व में बागबाहरा ब्लॉक ने महासमुंद जिले में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

41856-whatsapp-image-2026-10-10-at-53515-pm-1 समन्वयक संघ ने सेवानिवृत्त बीईओ कौशल कुमार वर्मा को दी विदाई, भुपेश्वरी साहू का भी हुआ सम्मान

नए दायित्वों के लिए दी शुभकामनाएं

संकुल समन्वयक गोविंद चौधरी ने नवपदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक मनोज चक्रधारी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके युवा नेतृत्व से शिक्षकों में नई ऊर्जा आएगी। वहीं, संकुल समन्वयक गुरुदत्त पटेल ने पूर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे के प्रशासनिक और अकादमिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मन्नाडे ब्लॉक के ही स्कूल में पदस्थ हैं, इसलिए आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

जिले और प्रदेश में अग्रणी बनाने का लक्ष्य

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान ने आयोजन के लिए समन्वयक संघ बागबाहरा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी अपनापन बढ़ता है और कार्यकुशलता में सुधार होता है। उन्होंने सभी के सहयोग से बागबाहरा ब्लॉक को महासमुंद जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाने की बात कही।

उद्बोधन के बाद समस्त अतिथियों का शाल,श्रीफल एवम स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार एवम लेखक विजय कुमार साहू एवम आभार प्रदर्शन परमानन्द निर्मलकर ने किया।

विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में संकुल समन्वयक देवलाल सिन्हा,भूपेन्द्र निराला,कोमनलाल चन्द्राकर, रूपेश साहू,विद्याप्रसाद चन्द्राकर, राधेश्याम निराला,चुम्मन लाल जगत,भारत ठाकुर,गजानन दीवान, यशवंत ठाकुर,खगेश्वर साहनी,गेंदलाल यादव,प्रदीप वर्मा, सहित ब्लॉक के कुल 36 संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)