होम › Technology › शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,776 पर बंद
Technology

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,776 पर बंद

WhatsApp Facebook
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,776 पर बंद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40192-share-market शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,776 पर बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। सेंसेक्स 685.34 अंक बढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 220.35 अंक चढ़कर 22,776.10 पर पहुंच गया। बिकवाली का दबाव कम होने से निवेशकों को राहत मिली और कई सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली।

RIL और HUL में 3% की तेजी

रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में करीब 3% की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। हालांकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 96.43 पर बंद हुआ।

केमिकल, फार्मा और तेल-गैस में खरीदारी

बाजार में खरीदारी कई प्रमुख सेक्टरों में रही। केमिकल सेक्टर सबसे ज्यादा बढ़त वाला रहा। इसके बाद फार्मा और तेल-गैस कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आई। निजी बैंक, एफएमसीजी और वित्तीय सेवाओं के शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

IT और रियल्टी में दबाव

दूसरी ओर, आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। रियल्टी, पीएसयू बैंक, सीमेंट और REITs भी दबाव में रहे।

कच्चे तेल और ग्लोबल संकेतों का असर

बाजार की तेजी में कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना अहम रहा। दूसरी तिमाही के मजबूत कारोबारी अपडेट, बॉन्ड यील्ड में कमी और बेहतर वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को सहारा दिया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)