होम Technology वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन 25 सितंबर तक
Technology

वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन 25 सितंबर तक

WhatsApp Facebook
वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन 25 सितंबर तक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से महिलाओं, विशेषकर वीरता, शौर्य, साहस और आत्मबल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए “वीरांगना” रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 प्रदान किया जाएगा।

 

इस पुरस्कार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक महिला का चयन किया जाएगा। चयनित महिला को सम्मान स्वरूप 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार महिलाओं के साहस, वीरता और आत्मबल को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

 

जिला दुर्ग में पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा करना होगा।

 

आवेदन सीलबंद लिफाफे में जमा करना अनिवार्य होगा। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “वीरांगना” रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 अंकित करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

 

निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक आवेदकों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा करना होगा।

 

 

The post वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन 25 सितंबर तक appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)