होम Chhattisgarh लोक भवन में दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी
Chhattisgarh

लोक भवन में दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी

WhatsApp Facebook
लोक भवन में दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में आत्मीयता और स्नेह से भरा माहौल देखने को मिला। कोपल वाणी के श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों और मिनी मार्वेल्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका को अपने हाथों से बनाई गई राखियां बांधीं।

 

बच्चों ने राज्यपाल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान बच्चों ने उन्हें अपनी बनाई राखियों की खासियत भी बताई। राखी बांधने के बाद बच्चों ने राज्यपाल का मुंह मीठा कराया।

 

मासूम हाथों से तैयार की गई राखियां जब राज्यपाल रमेन डेका की कलाई पर सजीं तो रक्षाबंधन का यह अवसर भावनात्मक और आत्मीय हो उठा। राज्यपाल ने बच्चों के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।

 

लोक भवन पहुंचने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। खास तौर पर कोपल वाणी के दिव्यांग बच्चों के लिए यह अवसर सम्मान, आत्मविश्वास और गौरव से जुड़ा रहा। अपने हाथों से राखियां बनाकर उन्हें राज्यपाल की कलाई पर बांधना बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण बना।

 

इस अवसर ने यह संदेश भी दिया कि दिव्यांग बच्चे समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें समान अवसर, प्रोत्साहन और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

राज्यपाल रमेन डेका ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और पारस्परिक विश्वास का पर्व है। बच्चों का यह आत्मीय स्नेह मन को छू लेने वाला है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज को दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान कोपल वाणी की संस्थापिका पदमा शर्मा, श्रद्धा साहू और सोनिया दामनी उपस्थित रहीं। वहीं मिनी मार्वेल्स स्कूल की डायरेक्टर अनुभूति श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

 

The post लोक भवन में दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधी राखी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)