लगातार हो रही गांजे की सप्लाई, कार्यवाही में 500 किलो गांजा जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गांजा तस्करी के बड़े रूट के रूप में केंद्रीय एजेंसी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की कार्रवाई में सामने आया है। यहां आसपास के इलाके से लगातार गांजे कि तस्करी की जा रही है
पिछले करीब दो सप्ताह में DRI ने रायपुर के आसपास गांजा तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की हैं। इन दोनों मामलों में करीब 500 किलो गांजा जब्त किया गया है। ताजा कार्रवाई में विशाखापट्टनम से आ रहे दो ट्रकों से 375.95 किलो गांजा बरामद हुआ है। चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ दोनों ट्रकों को भी जब्त किया गया है। इससे पहले 26 अगस्त को रायपुर के पास एक ट्रक से करीब 124 किलो गांजा बरामद किया गया था और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया था।
DRI की 9 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में पिछले दो सप्ताह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आठ बड़े अभियान चलाए गए। इन कार्रवाइयों में करीब 740 किलो गांजा, उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा और चरस जब्त किया गया तथा NDPS एक्ट, 1985 के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई में रायपुर से हुई जब्ती सबसे बड़ी बरामदगी में शामिल है। हालात को देखते हुए अब पुलिस लगातार नाकाबंदी करने की सोच रही है साथ ही कार्यवाही भी जारी रहेगी.
The post लगातार हो रही गांजे की सप्लाई, कार्यवाही में 500 किलो गांजा जब्त appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


