होम Chhattisgarh रायपुर के 5 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा साइबर सुरक्षा और AI का प्रशिक्षण
Chhattisgarh

रायपुर के 5 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा साइबर सुरक्षा और AI का प्रशिक्षण

WhatsApp Facebook
रायपुर के 5 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा साइबर सुरक्षा और AI का प्रशिक्षण

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। रायपुर जिले के करीब 5,000 अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 140 घंटे के साइबर और एआई वर्कफोर्स प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में एनआईआईटी फाउंडेशन की ओर से प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के तहत रायपुर जिले के पात्र अंतिम वर्ष के लगभग 5,000 विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग, डिजिटल फॉरेंसिक्स एवं इंसीडेंट रिस्पांस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और करियर रीडीनेस जैसे रोजगारोन्मुख विषयों का प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणन भी प्रदान किया जाएगा।

IMG-20260908-WA0024-300x199 रायपुर के 5 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा साइबर सुरक्षा और AI का प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए जिले के उपयुक्त तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों की पहचान, पात्र विद्यार्थियों के चयन और मोबिलाइजेशन की प्रक्रिया के साथ प्रशिक्षण के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग को लेकर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

 

प्रस्तावित साइबर और एआई वर्कफोर्स प्रोग्राम का उद्देश्य रायपुर जिले में कुशल और रोजगारोन्मुख युवाओं का मजबूत पूल तैयार करना है। साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं करियर आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों में विद्यार्थियों को दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ऐसे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय और आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शरत चंद शुक्ला सहित संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

The post रायपुर के 5 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा साइबर सुरक्षा और AI का प्रशिक्षण appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)