होम › Chhattisgarh › रायपुर के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सम्मेलन
Chhattisgarh

रायपुर के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सम्मेलन

WhatsApp Facebook
रायपुर के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सम्मेलन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रायपुर जिले में आंगन मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिले के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, माताओं, बच्चों और स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

आंगन मिलन सम्मेलन के दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में माताओं और परिवारजनों को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

IMG-20260930-WA0013-300x137 रायपुर के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सम्मेलन

सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने और अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने माताओं एवं परिवारों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सर्वांगीण विकास के लिए जागरूक किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का नियमित लाभ लेने के लिए परिवारों को प्रेरित किया गया।

IMG-20260930-WA0014-300x187 रायपुर के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सम्मेलन

आंगन मिलन सम्मेलन का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को स्थानीय समुदाय से जोड़ना और मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक बाल विकास को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी सेवाओं में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के इस आयोजन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों और परिवारों के लिए अधिक सक्रिय एवं सहभागी मंच के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया।

The post रायपुर के 207 आंगनवाड़ी केंद्रों में गूंजा आंगन मिलन सम्मेलन appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)