होम › Technology › यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 75 जिलों में 41,424 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें चेक
Technology

यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 75 जिलों में 41,424 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें चेक

WhatsApp Facebook
यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 75 जिलों में 41,424 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें चेक

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41136-up-home-gurd यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी: 75 जिलों में 41,424 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें चेक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत 41,424 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में रिक्त पदों के आधार पर 41,424 अभ्यर्थियों का चयन किया है। चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

लिखित परीक्षा से फिजिकल टेस्ट तक कई चरण

होमगार्ड भर्ती के लिए बोर्ड ने 18 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल थी। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई।

अधिमानी अर्हता के भी मिले अतिरिक्त अंक

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान जमा किए गए अधिमानी अर्हता प्रमाणपत्रों के आधार पर निर्धारित अतिरिक्त अंक भी दिए गए। इसके बाद सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार जिलेवार मेरिट तैयार कर अंतिम चयन किया गया।

वेबसाइट पर देख सकते हैं चयन सूची

बोर्ड के अनुसार 41,424 विज्ञापित पदों के मुकाबले इतने ही अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम और जिलेवार चयन सूची देख सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)