होम Technology मोदी से मिले बेल्जियम के PM डी वेवर: हैदराबाद हाउस में हुई बैठक, रक्षा-व्यापार और तकनीक पर बढ़ेगा सहयोग
Technology

मोदी से मिले बेल्जियम के PM डी वेवर: हैदराबाद हाउस में हुई बैठक, रक्षा-व्यापार और तकनीक पर बढ़ेगा सहयोग

WhatsApp Facebook
मोदी से मिले बेल्जियम के PM डी वेवर: हैदराबाद हाउस में हुई बैठक, रक्षा-व्यापार और तकनीक पर बढ़ेगा सहयोग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37681-g मोदी से मिले बेल्जियम के PM डी वेवर: हैदराबाद हाउस में हुई बैठक, रक्षा-व्यापार और तकनीक पर बढ़ेगा सहयोग

नई दिल्ली: भारत और यूरोप के बीच रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

राजघाट पहुंचकर गांधी को दी श्रद्धांजलि

भारत दौरे पर पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इससे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक में अपने विचार दर्ज किए।

4 सितंबर तक भारत में रहेंगे डी वेवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बार्ट डी वेवर 4 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं। फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका भारत का पहला दौरा है। खास बात यह है कि करीब दो दशक बाद बेल्जियम के किसी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा हो रही है।

रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

डी वेवर के साथ बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन समेत बिजनेस लीडर्स और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इससे दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। फ्रैंकन ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

मार्च 2025 में हुए थे 38 समझौते

इससे पहले मार्च 2025 में प्रिंसेस एस्ट्रिड के नेतृत्व में बेल्जियम का आर्थिक मिशन भारत आया था। इसमें 338 प्रतिनिधि शामिल हुए थे और दोनों देशों के बीच 38 समझौते हुए थे। माना जा रहा है कि डी वेवर का मौजूदा दौरा इन संबंधों को और मजबूत करेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)