होम Chhattisgarh मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर
Chhattisgarh

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर

WhatsApp Facebook
मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री केदार कश्यप के वाहन को साइड से टक्कर मारी. इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से भी जा टकराई.

 

इस हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय हुई. वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोण्डागांव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

The post मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)