ब्लू वाटर हादसे में लापता युवक की तलाश के लिए नौसेना के 10 विशेषज्ञ गोताखोर आएंगे
रायपुर। ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवक की तलाश के लिए अब भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ईस्टर्न नेवल कमांड, विशाखापट्टनम से विशेष गोताखोर दल छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। टीम के 23 अगस्त को दोपहर करीब 2 से 3 बजे रायपुर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद खोज अभियान शुरू किया जाएगा।
विशाखापट्टनम से आने वाले विशेष दल में ईस्टर्न नेवल कमांड का एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ नौसैनिक गोताखोर शामिल हैं। ये सभी पानी के भीतर खोज और बचाव अभियानों तथा गहरे पानी में गोताखोरी के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। नौसेना के विशेषज्ञों के शामिल होने से ब्लू वाटर क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक की तलाश के लिए हरसंभव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में राज्य प्रशासन द्वारा भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोर दल की सहायता ली जा रही है।
नौसेना की टीम के रायपुर पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारियों के समन्वय से ब्लू वाटर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि उपलब्ध सभी तकनीकी और विशेषज्ञ संसाधनों का उपयोग करते हुए लापता युवक की तलाश को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
The post ब्लू वाटर हादसे में लापता युवक की तलाश के लिए नौसेना के 10 विशेषज्ञ गोताखोर आएंगे appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


