होम › Chhattisgarh › ब्लू वाटर में एक और मौत, घूमने गया दोस्तो के साथ
Chhattisgarh

ब्लू वाटर में एक और मौत, घूमने गया दोस्तो के साथ

WhatsApp Facebook
ब्लू वाटर में एक और मौत, घूमने गया दोस्तो के साथ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. माना थाना क्षेत्र से अहम खबर समाने आई है. यहां के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ पहुंचा 24 वर्षीय युवक आदिल खान पानी में डूब गया। रात होने और खदान में पानी की गहराई अधिक होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने रात में तलाश शुरू नहीं की।अब गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे से युवक की तलाश की जाएगी। आदिल के डूबने की सूचना के बाद माना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

 

 

जानकारी मिली है कि तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था, पुलिस के अनुसार मौदहापारा निवासी आदिल खान पिता नासिर खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इस दौरान दोस्तों ने पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त लगाई। इसी क्रम में आदिल और उसका दोस्त पानी में कूद गए।दोस्त पानी से बाहर आ गया, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

एसडीआरएफ से संपर्क किया गया, लेकिन अंधेरा होने और पानी की गहराई को देखते हुए सुबह सर्च अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, लेकिन युनक के स्वजन रात में ही रेस्क्यू चलाने के लिए अड़े रहे। लेकिन गहराई और अंधेरा होने से पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर वापस भेज दिया।साल में यह दसवीं मौत, ना सुरक्षा, ना जागरुकता

ब्लू वाटर में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। उपलब्ध घटनाक्रम के अनुसार 2017 से अब तक यहां नौ लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। 31 अक्टूबर 2025 को भी टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के नौ छात्र स्कूल से बंक कर ब्लू वाटर पहुंचे थे। नहाने के दौरान जयेश साहू और मृदुल गहरे पानी में डूब गए थे। दोनों के शव अलग-अलग दिनों में बरामद हुए थे। बुधवार की घटना में यदि आदिल का शव बरामद होता है तो वर्ष 2017 से अब तक ब्लू वाटर में डूबने से मौतों का आंकड़ा 10 हो जाएगा।

The post ब्लू वाटर में एक और मौत, घूमने गया दोस्तो के साथ appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)