होम › Chhattisgarh › बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 
Chhattisgarh

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

WhatsApp Facebook
बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि सभी यात्री और रेल कर्मचारी सुरक्षित हैं। घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। दक्षिण रेलवे ने बहाली कार्य के चलते छह पैसेंजर ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं।

 

दक्षिण रेलवे के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह 2:19 बजे हुई। भूस्खलन के बाद ट्रेन को परस्साला स्टेशन के पास रोक दिया गया था। इसके बाद इंजन के पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई। रेलवे ने तत्काल राहत इंजन की व्यवस्था की और दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) को आवश्यक उपकरणों तथा कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर भेजा।

 

आपको बता दें बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को अब नेय्याट्टिंकरा स्टेशन तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। नेय्याट्टिंकरा से तिरुनेलवेली के बीच ट्रेन का परिचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। प्रभावित यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।

 

छह पैसेंजर ट्रेन सेवाएं रद्द

परस्साला रेलवे स्टेशन के पास बहाली कार्य के कारण गुरुवार को छह पैसेंजर ट्रेन सेवाएं रद्द की गई हैं। इनमें तिरुवनंतपुरम नॉर्थ–नागरकोइल जंक्शन, नागरकोइल जंक्शन–कोल्लम जंक्शन, नागरकोइल जंक्शन–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ और कोल्लम जंक्शन–नागरकोइल जंक्शन पैसेंजर सेवाएं शामिल हैं।

 

इसके अलावा कन्याकुमारी–मंगलुरु सेंट्रल परशुराम एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन सुबह 3:45 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब इसे सुबह 7 बजे रवाना करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। इस तरह ट्रेन 3 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।

 

 

हेल्पलाइन नंबर जारी

दक्षिण रेलवे ने ट्रेन सेवाओं से जुड़ी जानकारी के लिए अस्थायी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

 

9188241681

9188523905

8590137970

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

The post बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी  appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)