होम Chhattisgarh बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत
Chhattisgarh

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

WhatsApp Facebook
बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रामकुमार पेड़ पर चढ़कर उसकी डाल काट रहे थे। इसी दौरान कटी हुई डाल पास से गुजर रही 33KV हाईवोल्टेज बिजली लाइन पर जा गिरी और पेड़ में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से रामकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि रामकुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने बिजली विभाग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

The post बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)