होम › Technology › पास चाहिए तो अभी जान लें! Asian News Raas Garba में एंट्री को लेकर बढ़ा क्रेज, एशियन न्यूज स्टूडियो में लगी भीड़, शाम 4 से 7 बजे तक होगा पास वितरण
Technology

पास चाहिए तो अभी जान लें! Asian News Raas Garba में एंट्री को लेकर बढ़ा क्रेज, एशियन न्यूज स्टूडियो में लगी भीड़, शाम 4 से 7 बजे तक होगा पास वितरण

WhatsApp Facebook
पास चाहिए तो अभी जान लें! Asian News Raas Garba में एंट्री को लेकर बढ़ा क्रेज, एशियन न्यूज स्टूडियो में लगी भीड़, शाम 4 से 7 बजे तक होगा पास वितरण

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41452-asian-news-raas-garba-season-4 पास चाहिए तो अभी जान लें! Asian News Raas Garba में एंट्री को लेकर बढ़ा क्रेज, एशियन न्यूज स्टूडियो में लगी भीड़, शाम 4 से 7 बजे तक होगा पास वितरण

रायपुर। अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा के उत्साह में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Asian News Raas Garba 2026 Season-4 को लेकर रायपुर में गरबा प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा अब फ्री पास को लेकर है।

एशियन न्यूज के स्टूडियो आमानाका ​ब्रिज हर्षित कार्पोरेट में शाम 4 बजे से 07 बजे तक फ्री पास का वितरण किया जाएगा। गरबा में शामिल होने वाले तय पर समय पर यहां से पास कलेक्ट कर सकते हैं।

41453-111 पास चाहिए तो अभी जान लें! Asian News Raas Garba में एंट्री को लेकर बढ़ा क्रेज, एशियन न्यूज स्टूडियो में लगी भीड़, शाम 4 से 7 बजे तक होगा पास वितरण

दोस्तों की टोली हो या फैमिली ग्रुप, हर कोई यह जानना चाहता है कि Asian News Raas Garba का पास कैसे मिलेगा और एंट्री के लिए क्या करना होगा? वजह साफ है—14 अक्टूबर से रायपुर के रामबाग में गरबा का ऐसा मंच सजने वाला है, जिसका इंतजार गरबा प्रेमी लंबे समय से कर रहे हैं।

14 अक्टूबर से रामबाग में गरबा का धमाल

Asian News Raas Garba 2026 Season-4 का आयोजन 14 अक्टूबर से रायपुर के रामबाग में होने जा रहा है। यहां नवरात्रि के दौरान गरबा, संगीत और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

आयोजन को लेकर तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। अब शहरवासियों की नजर इस बात पर है कि गरबा की शाम कैसी होगी और इस बार आयोजन में क्या खास देखने को मिलेगा।

छह दिन जमेगा गरबा का रंग

Asian News Raas Garba Season-4 का आयोजन 14 से 19 अक्टूबर तक होगा। यानी गरबा प्रेमियों के पास लगातार छह दिनों तक नवरात्रि के रंग में रंगने का मौका रहेगा।

दोस्तों के साथ गरबा की ताल पर कदम मिलाने से लेकर फैमिली के साथ नवरात्रि की शाम बिताने तक, इस आयोजन को लेकर अलग-अलग उम्र के लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

शहर में अभी से बनने लगा गरबा का माहौल

नवरात्रि में गरबा को लेकर रायपुर में हर साल खास उत्साह रहता है। इस बार Asian News Raas Garba Season-4 की चर्चा भी लोगों के बीच तेजी से पहुंच रही है।

आयोजन से जुड़े प्रचार और अपडेट सामने आने के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ी है। खासकर वे लोग जो पिछले आयोजनों का हिस्सा रह चुके हैं, इस बार के Season-4 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)