होम › Chhattisgarh › पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  
Chhattisgarh

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

WhatsApp Facebook
पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में पवन साय ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान प्रदेश संगठन के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

उन्होंने पवन साय के सरल, सहज और सौम्य व्यक्तित्व के साथ उनकी संगठनात्मक कुशलता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव को उनकी विशिष्ट पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवन साय के अनुभव, दूरदर्शिता और समर्पण ने छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पवन साय का व्यापक संगठनात्मक अनुभव झारखंड में भी परिणामकारी साबित होगा। उनके मार्गदर्शन से झारखंड भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

 

विष्णु देव साय ने पवन साय को नवीन दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

The post पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)