होम › Chhattisgarh › नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान
Chhattisgarh

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

WhatsApp Facebook
नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम झुमका की ऐसी ही एक कहानी सामने आई है, जहां नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना ने श्रमिक परिवार की बेटी की पढ़ाई को नई उम्मीद और सहारा दिया है।

 

ग्राम झुमका निवासी फुलेश्वरी साहू सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी कॉपियां, किताबें और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री जुटाना कई बार चुनौती बन जाता था। ऐसे में नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना परिवार के लिए राहत लेकर आई।

 

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक परिवार की पात्रता के आधार पर फुलेश्वरी साहू की बेटी को 3 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई। यह राशि पढ़ाई के लिए जरूरी किताबें, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने में उपयोगी साबित हुई।

 

फुलेश्वरी साहू ने बताया कि सरकार से मिली 3 हजार रुपये की सहायता उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बेटी के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद अब उनकी बेटी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक जरूरतों के लिए सहायता मिल रही है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

 

जिला प्रशासन द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों को चिन्हांकित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

 

बिलाईगढ़ की यह कहानी बताती है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी किसी बच्चे की शिक्षा और भविष्य के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई को सहारा देने के साथ उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रही है।

The post नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)