होम › Chhattisgarh › धमतरी में 101 करोड़ से ज्यादा के सड़क विकास कार्यों को मिली मंजूरी
Chhattisgarh

धमतरी में 101 करोड़ से ज्यादा के सड़क विकास कार्यों को मिली मंजूरी

WhatsApp Facebook
धमतरी में 101 करोड़ से ज्यादा के सड़क विकास कार्यों को मिली मंजूरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद धमतरी जिले में सड़क निर्माण और विकास कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में छह महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदाओं को मंजूरी दी है। इन कार्यों में पांच प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण और आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण शामिल है।

 

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन कार्यों की निविदाएं स्वीकृत की हैं। इसके साथ ही धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

### इन प्रमुख सड़कों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण

 

लोक निर्माण विभाग के अनुसार मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया-राष्ट्रीय राजमार्ग-30 मार्ग के 3.75 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।

 

इसी तरह पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।

 

छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के नौ किलोमीटर हिस्से के लिए 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपए तथा अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के 10 किलोमीटर हिस्से के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपए की निविदा मंजूर की गई है।

 

इसके अलावा राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग के 23 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण और डामरीकरण के लिए 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।

 

### आमदी में बनेगा फोरलेन गौरव पथ

 

लोक निर्माण विभाग ने इसी राज्य मार्ग पर आने वाली आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर लंबे फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए भी 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में सड़क सुविधा के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

विभाग ने इन सभी निविदाओं को अनुबंध से पहले ठेकेदारों से संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस (Additional Performance Security) की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त पर मंजूर किया है।

 

### गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर

 

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को सभी अनुबंधित कार्यों का विभागीय मापदंडों के अनुरूप संपादन और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि स्वीकृत कार्यों को किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी को सबलेट न किया जाए और कार्य संपादन के लिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी को मान्य नहीं किया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित अनुबंधित समय-सीमा में पूरा करने और प्रशासकीय स्वीकृति एवं आबंटन की सीमा के भीतर ही कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इन छह परियोजनाओं के जरिए धमतरी जिले में प्रमुख मार्गों की सड़क क्षमता और आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के साथ-साथ आमदी में नए फोरलेन गौरव पथ और सौंदर्यीकरण कार्य को भी गति मिलने की संभावना है।

The post धमतरी में 101 करोड़ से ज्यादा के सड़क विकास कार्यों को मिली मंजूरी appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)