होम › Technology › टीचर्स डे पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार
Technology

टीचर्स डे पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

WhatsApp Facebook
टीचर्स डे पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37615-ranjangaon टीचर्स डे पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

रायपुर: रायपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को प्रदेश के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को विशेष रूप से स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। सम्मान समारोह सुबह 11 बजे लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित होगा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कई श्रेणियों के शिक्षक शामिल

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक समेत शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। चयनित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम और नवाचार के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

इन चार शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

स्मृति पुरस्कार के लिए खैरागढ़ के राजेश, कोरबा के कामता, दुर्ग की प्रज्ञा सिंह और सारंगढ़ की प्रियंका का चयन किया गया है। शिक्षा विभाग ने सम्मान समारोह में शामिल होने वाले सभी चयनित शिक्षकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)