होम Technology छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे
Technology

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37567-3fee91ad-ad60-4d36-a32c-c7dcd9dcaf7a छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: PSC भर्ती और DMF Scam के दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ठिकानों पर छापे

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में पीएससी भर्ती घोटाला और DMF स्कैम के मामले में ED ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि ईडी ने प्रदेश में 7 जगहों पर छापा मारा। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व OSD चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। दुर्ग में दो ठिकानों पर जांच की गई।

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि घोटाले की जांच में नए प्रमाण मिले हैं। सतपाल सिंह छाबड़ा पर DMF घोटाले में करीब 30 करोड़ रुपए का कमीशन लेने का आरोप है। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें कस्टोडियल रिमांड पर लिया गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)