होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ में कल से जुटेंगे 1500 युवा, यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कल से जुटेंगे 1500 युवा, यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ में कल से जुटेंगे 1500 युवा, यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय “छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026” का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में किया जाएगा। कॉन्क्लेव का शुभारंभ 28 सितंबर को राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

IMG-20260927-WA0077-225x300 छत्तीसगढ़ में कल से जुटेंगे 1500 युवा, यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज

शुभारंभ समारोह में कृषि विकास, किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम के साथ विधायक मोतीलाल साहू और अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से 1500 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

IMG-20260927-WA0078-224x300 छत्तीसगढ़ में कल से जुटेंगे 1500 युवा, यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस यूथ कॉन्क्लेव में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, छत्तीसगढ़ बायोटेक प्रमोशन सोसायटी और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का सहयोग मिल रहा है।

 

यूथ कॉन्क्लेव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 1200 से अधिक छात्र, नवाचारी उद्यमी और स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं ने पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए 28 सितंबर को स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

 

कॉन्क्लेव में नवाचार एवं स्टार्टअप प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें युवा नेतृत्व वाले उद्यमों और संस्थागत नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा स्टार्टअप पिचिंग सत्र का आयोजन होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन शीर्ष स्टार्टअप्स को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टार्टअप को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 75 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के पहले और एकमात्र बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर-केंद्रित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह केंद्र प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी आधारित अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, स्टार्टअप विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण संस्थागत आधार के रूप में काम करेगा।

 

यूथ कॉन्क्लेव के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप्स, उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों, इनक्यूबेटर्स, शिक्षाविदों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को एक साझा मंच मिलेगा। इसका उद्देश्य नए विचारों, अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों को व्यावसायिक अवसरों और सफल उद्यमों में बदलने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

 

कॉन्क्लेव में कृषि एवं एग्रीटेक, खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, जैव प्रौद्योगिकी, ग्रामीण उद्यमिता, डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण एवं जलवायु स्मार्ट तकनीक, फिनटेक सहित कई उभरते क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता पर विशेष जोर दिया जाएगा।

 

तीन दिवसीय आयोजन में कुल चार तकनीकी सत्र होंगे। इसके साथ विशेषज्ञ व्याख्यान, स्टार्टअप प्रदर्शनी, स्टार्टअप पिचिंग, निवेशक-स्टार्टअप संवाद, नीति संवाद, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट नवाचारों और स्टार्टअप्स को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

नवाचार एवं स्टार्टअप संवर्धन नीति 2025-30 के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना भी कॉन्क्लेव के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। आयोजन के माध्यम से युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय समस्याओं के तकनीकी एवं व्यावसायिक समाधान विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के स्टार्टअप्स और नवाचारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आवश्यक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

 

दो एकड़ क्षेत्र में विकसित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। केंद्र में हाईटेक प्रयोगशालाएं, BSL-3 सुविधा, आधुनिक एनालिटिकल एवं टेस्टिंग सुविधाएं, किट एवं तकनीक विकास इकाइयां, वेस्ट ट्रीटमेंट सिस्टम तथा को-वर्किंग और इनक्यूबेशन स्पेस उपलब्ध हैं।

 

इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्देश्य ‘लैब से टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से उद्यम’ की यात्रा को गति देना है। एग्री-बायोटेक्नोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर एवं बायोकंट्रोल एजेंट्स, हेल्थ एवं डायग्नोस्टिक्स, फूड बायोटेक्नोलॉजी और पर्यावरणीय जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को यहां प्रयोगशाला सुविधाएं, प्रशिक्षण, मेंटरिंग, परीक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

 

इस कॉन्क्लेव के जरिए छत्तीसगढ़ में नवाचार, तकनीक और उद्यमिता के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आयोजन में देशभर से आने वाले युवा प्रतिभागियों और प्रदेश के नवाचारकर्ताओं के बीच विचारों, तकनीकों और कारोबारी संभावनाओं के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

The post छत्तीसगढ़ में कल से जुटेंगे 1500 युवा, यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)