होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों का बलिदान सदैव याद रखेगा प्रदेश: केदार कश्यप
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों का बलिदान सदैव याद रखेगा प्रदेश: केदार कश्यप

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों का बलिदान सदैव याद रखेगा प्रदेश: केदार कश्यप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस के वीर जवानों का योगदान अविस्मरणीय है। विषम परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कही।

 

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की।

IMG-20261021-WA0055-300x233 छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों का बलिदान सदैव याद रखेगा प्रदेश: केदार कश्यप

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में शांति स्थापित करने के लिए पुलिस के जवान कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जवानों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोने की पीड़ा अपूरणीय होती है। ऐसे में शहीद जवानों के परिजनों का धैर्य और साहस भी प्रेरणादायी है। शहीदों की स्मृतियों को संजोकर रखना तथा उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

वन मंत्री ने कहा कि शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। पुलिस जवानों का त्याग और बलिदान समाज को सुरक्षा, शांति और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।

 

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

The post छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों का बलिदान सदैव याद रखेगा प्रदेश: केदार कश्यप appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)