होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा नवंबर 2026 की समय-सारिणी जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 23 नवंबर 2026 से शुरू होंगी।

 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अनुसार हाईस्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, हायर सेकेंडरी की परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

 

परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से संबंधित विषयवार समय-सारिणी की जानकारी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट [www.sos.cg.nic.in](http://www.sos.cg.nic.in) पर भी उपलब्ध कराया गया है। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

The post छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)