होम Business कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल
Business

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

WhatsApp Facebook
कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश की संभावनाओं और रोजगार सृजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ की समृद्ध कोसा, हथकरघा और पारंपरिक वस्त्र विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य के पारंपरिक वस्त्रों के उत्पादन को बड़े स्तर पर बढ़ाने और उन्हें देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 

बैठक में छोटे और स्थानीय उद्योगों को टेक्सटाइल क्षेत्र से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही राज्य में निवेश आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर उद्योगों का विस्तार करने और कारीगरों तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वस्त्र उद्योग को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़ने और उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इससे स्थानीय कारीगरों और टेक्सटाइल से जुड़े उद्यमों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

 

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश और उद्योगों के विस्तार के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हुई। राज्य की पारंपरिक वस्त्र विरासत को औद्योगिक विकास से जोड़कर रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

 

The post कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)