होम › Chhattisgarh › करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
Chhattisgarh

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

WhatsApp Facebook
करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केशकाल। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसमें फरसगांव थाना क्षेत्र के पासंगी गांव में बिजली का काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी मिली है कि पुराने तार हटाकर नए तार लगाने के दौरान 19 वर्षीय युवक विकास मरकाम करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास बिजली विभाग के एक निजी ठेकेदार के साथ कर्मचारी के रूप में काम करता था। जानकारी के अनुसार, विकास अन्य कर्मचारियों के साथ पासंगी गांव में बिजली के खंभों पर पुराने तार हटाकर नए तार लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़ते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उसे तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बिजली लाइन में करंट प्रवाहित होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

The post करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)