होम › Chhattisgarh › करवट ले रहा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश की बिदाई के साथ ठंडी का अहसास
Chhattisgarh

करवट ले रहा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश की बिदाई के साथ ठंडी का अहसास

WhatsApp Facebook
करवट ले रहा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश की बिदाई के साथ ठंडी का अहसास

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों एक बेहद अजीब और दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। राज्य के नागरिक एक ही 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मौसमों का अनुभव कर रहे हैं। मानसून की विदाई के इस दौर में देर रात से हवाओं में हल्की नमी के साथ गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो रहा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की औपचारिक वापसी के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। राज्य में बारिश का सिलसिला लगभग थम चुका है और अगले 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों से मानसून की विदाई दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा देश के उत्तरी व मध्य हिस्सों से होकर गुजर रही है।

 

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इस सिस्टम का कोई बड़ा असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ रहा है।

 

परिणामस्वरूप वातावरण में मानसूनी नमी कम हो चुकी है और शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। बादलों का घेरा पूरी तरह छंट जाने की वजह से दिन में सीधी धूप जमीन तक पहुँच रही है जिससे तापमान चढ़ रहा है, जबकि रात में आसमान साफ रहने के कारण धरातल की गर्मी तेजी से उत्सर्जित (Heat Radiation) हो रही है और रातें ठंडी हो रही हैं।

 

 

आपके शहर के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 03 अक्टूबर और आने वाले 2 से 3 दिनों तक संपूर्ण प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना या चेतावनी नहीं है…

 

रायपुर और आसपास के मैदानी क्षेत्र: 03 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है। सरगुजा व बिलासपुर संभाग में पेंड्रा रोड, कोरबा और अंबिकापुर के इलाकों में अलसुबह और देर रात पंखे बंद करने की नौबत आ रही है। इन क्षेत्रों में गुलाबी ठंड का असर लगातार बढ़ेगा। इसी तरह बस्तर और दुर्ग संभाग: दिन के समय तेज धूप के कारण हल्की उमस परेशान कर सकती है, लेकिन शाम ढलते ही मौसम सुहावना हो जाएगा।

The post करवट ले रहा छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश की बिदाई के साथ ठंडी का अहसास appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)