होम Technology एयरपोर्ट के आसपास कचरे पर बड़ा एक्शन, रायपुर में 41 साइट चिन्हांकित
Technology

एयरपोर्ट के आसपास कचरे पर बड़ा एक्शन, रायपुर में 41 साइट चिन्हांकित

WhatsApp Facebook
एयरपोर्ट के आसपास कचरे पर बड़ा एक्शन, रायपुर में 41 साइट चिन्हांकित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 21 अगस्त 2026। रायपुर एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर परिधि में 41 वेस्ट डंप साइट चिन्हांकित की गई हैं। विमानन एवं पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में 13 अगस्त को दिए गए निर्देशों के बाद इन स्थलों की सफाई, कचरा प्रबंधन और नियमित निगरानी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

IMG-20260822-WA0003-154x300 एयरपोर्ट के आसपास कचरे पर बड़ा एक्शन, रायपुर में 41 साइट चिन्हांकित

चिन्हांकित सभी वेस्ट डंप साइटों की सूची जियो-टैग लोकेशन के साथ तैयार की गई है। इसमें प्रत्येक स्थल का अक्षांश (Latitude) और देशांतर (Longitude) दर्ज किया गया है। इससे संबंधित स्थानों की सटीक पहचान के साथ स्थलवार निगरानी और कार्रवाई को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के निर्देश पर जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायपुर की जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम 21 अगस्त को चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण और सर्वेक्षण कर रही है।

सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक वेस्ट डंप साइट की मौजूदा स्थिति, वहां मौजूद कचरे की मात्रा और सफाई की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर प्रत्येक स्थल के लिए अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

कार्ययोजना में कचरे की सफाई और उचित प्रबंधन के साथ भविष्य में दोबारा कचरा डंप होने से रोकने के उपाय भी शामिल किए जाएंगे। इसका उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ पर्यावरणीय जोखिम को कम करना है।

इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न चिन्हांकित स्थलों का दौरा कर मौके पर चल रही कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रभावी सफाई, कचरा प्रबंधन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

रायपुर एयरपोर्ट, वेस्ट डंप साइट, रायपुर कचरा प्रबंधन, एयरपोर्ट के आसपास सफाई, रायपुर स्वच्छता अभियान, छत्तीसगढ़ कचरा प्रबंधन, रायपुर जिला प्रशासन

 

The post एयरपोर्ट के आसपास कचरे पर बड़ा एक्शन, रायपुर में 41 साइट चिन्हांकित appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)