होम Auto एक पेड़ माँ के नाम: शिवराज ने लगाया कदम, विष्णुदेव साय ने रोपा बादाम का पौधा
Auto

एक पेड़ माँ के नाम: शिवराज ने लगाया कदम, विष्णुदेव साय ने रोपा बादाम का पौधा

WhatsApp Facebook
एक पेड़ माँ के नाम: शिवराज ने लगाया कदम, विष्णुदेव साय ने रोपा बादाम का पौधा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सक्ती। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और मातृ सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सक्ती जिले के ग्राम जेठा में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉलेज ग्राउंड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कदम का पौधा लगाया, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बादाम का पौधा रोपित किया। इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृ सम्मान की भावना को प्रकृति संरक्षण के संकल्प से जोड़ता है। अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पौधा लगाने के साथ उसे एक मजबूत वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी का भाव भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित रखने के बजाय व्यापक जनभागीदारी से जोड़ना है। अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण और पौधों की देखभाल से जोड़कर हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का संदेश दिया जा रहा है।

देशभर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के जरिए नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पौधरोपण कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन, विकसित भारत जीरामजी के आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

The post एक पेड़ माँ के नाम: शिवराज ने लगाया कदम, विष्णुदेव साय ने रोपा बादाम का पौधा appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)